फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण, विधायक ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
Solve the problems of the people soon, the MLA held a meeting and gave instructions to the officials
विज्ञापन
तावडू। नगर के खंड एवं पंचायत विकास कार्यालय में सोमवार को सोहना-तावडू से भाजपा विधायक कुंवर संजय सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और शहरी क्षेत्रों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, सोहना के सिमर्थला में शनिवार को होने वाली मुख्यमंत्री की रैली को कामयाब बनाने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की रैली का निमंत्रण देने के लिए विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लगातार दौरे जारी हैं। इस दौरान वह क्षेत्र के लोगों से रू-ब-रू हो रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इस दौरान तावडू क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक गांवों में दौरा कर चुके विधायक के सामने ग्रामीणों ने समस्याओं का अंबार लगा दिया। इस पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को विधायक कुंवर संजय सिंह ने तावडू खंड पंचायत विकास कार्यालय में पुलिस विभाग से डीएसपी, तावडू एसडीएम, तहसीलदार पंचायत विकास अधिकारी, बिजली विभाग के एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सहित कई विभागों के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें