फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के बाद तीन माह तक रहेगा सोसाइटियों का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संजय शिशौदिया)। सेक्टर-93ए एमरॉल्ड कोर्ट के ट्विन टावर ध्वस्तीकरण से आशंकित आसपास की सोसाइटी में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। टावर ध्वस्त किए जाने से पहले मुंबई की एडिफिस कंपनी आसपास की सोसाइटियों का करीब 100 करोड़ का बीमा कराएगी। इसकी अवधि मात्र एक या दो दिन की नहीं, बल्कि पूरे तीन माह तक रह सकती है। फिलहाल, इसके लिए देश की तीन बड़ी बीमा कंपनियों से बात चल रही है। अंतिम दौर की इस वार्ता में प्रीमियम और समय सीमा पर मंथन चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान जोखिम की आशंका भी एक पहलू है। विशेष रूप से सुपरटेक का टावर एक और एटीएस विलेज ट्विन टावर के सबसे पास हैं। विस्फोट के दौरान इन दोनों टावर को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में टावर तोड़ने वाली एडिफिस एजेंसी इन सोसाइटियों का 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बीमा करवाएगी। इस जोखिम में अगर किसी बिल्डिंग में संरचनात्मक नुकसान होता है या कोई दुर्घटना होती है, तो बीमा कंपनी पैसे भरेगी।
विज्ञापन

तीन कंपनियों से चल रही बीमे की बात
एडिफिस के प्रोजेक्ट हेड मयूर मेहता ने बताया कि आसपास की सोसाइटियों का बीमा कंपनी की ओर से कराया जाएगा। करीब 100 करोड़ के बीमे के लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी और टाटा इंश्योरेंस कंपनी से बात चल रही है।
निवासियों को भी प्रस्तुतिकरण दे चुके हैं विशेषज्ञ
ट्विन टावर के आसपास सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को एडिफिस कंपनी के विशेषज्ञ इस पूरी कार्रवाई का प्रस्तुतिकरण भी दे चुके हैं। इसमें बताया जा चुका है कि पूरी तरह से कंट्रोल ब्लास्ट होगा और इससे किसी भी इमारत को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले ही आसपास की सोसाइटी का करीब 100 करोड़ का बीमा कराया जाएगा। इसकी अवधि करीब तीन माह तक हो सकती है। फाइनल समयसीमा और प्रीमियम पर तीन बीमा कंपनियों से बातचीत चल रही है। - उत्कर्ष मेहता, पार्टनर एडिफिस कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें