फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने बांटी पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। खाद की किल्लत से परेशान किसान खाद की पर्ची कटवाने लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे ही एसडीएम कार्यालय में लाइन में लग गए। करीब 11 बजे किसानों को खाद की पर्ची काटी गई। कृषि अधिकारी अभय राम ने बताया कि शुक्रवार को पुन्हाना के किसानों को एक हजार खाद के कट्टे बांटे गए। उन्होंने कहा कि 400 कट्टों की पर्ची खाद डीलर के यहां काटी गई जबकि दूसरे खाद डीलर की पर्ची एसडीएम कार्यालय में काटने के बाद किसानों को खाद बांटी गई।
विज्ञापन

एसडीएम मनीषा शर्मा ने बताया कि खाद किसानों तक पहुंचे और कालाबाजारी पर रोक लगाने के मकसद से उनके कार्यालय परिसर से खाद बांटने से पहले कृषि अधिकारियों से किसानों को पर्ची कटवाई गई, उसके बाद पुलिस की देखरेख में खाद बांटी गई। उन्होंने कहा खाद की समस्या से जल्द की पुन्हाना के किसानों को निजात मिल जाऐगी। उन्होंने बताया कि पुन्हाना के किसानों को अब तक 20 हजार से अधिक डीएपी खाद के कट्टे बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें