नोएडा के सेक्टर 3 में स्थित सनातन संस्था की ओर से रोर ग्लोबल लोजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में तनाव मुक्त जीवन कैसे जिया जाए। इस विषय पर प्रवचन दिया गया। आजकल प्रत्येक व्यक्ति में तनाव दिखाई देता है । ऐसे में तनाव निर्मूलन हेतु व्यक्तित्व के दोष पर प्रभावी हो ऐसा गुण बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने ऊर्जावान मन को तनाव में ना रखते हुए, यदि हम सकारात्मकता को विकसित करने के लिए प्रयास करेंगे तो मन की ऊर्जा व्यय ना होते हुए बढ़ेगी और जीवन आनंदमय होगा ।
तनाव मुक्त जीवन व्यतीत करना प्रत्येक मानव के लिए आवश्यक है। इसलिए अपने मन का प्रतिदिन अध्ययन कर कौन से घटकों से तनाव बढ़ रहा है और उसे दूर करने के लिए कौन से गुण और दृष्टिकोण विकसित करने हैं, इसका अध्ययन करना चाहिए। यह जानकारी इस प्रवचन के माध्यम से सनातन संस्था की प्रवक्ता कु. कृतिका खत्री द्वारा दी गई।
सहभागी कार्यकर्ताओं ने इस सन्दर्भ में कई प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का निराकरण किया। इस प्रवचन का लाभ आस्थापन के कार्यकर्ताओं ने लिया। आस्थापन के संचालक श्री हर्ष वर्धन ध्यानी और श्री प्रशांत श्रीवास्तव ने आयोजन की सराहना की।