फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रवि काना की पत्नी के घर से 10 लाख नकद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रवि काना की पत्नी के घर से 10 लाख नकद बरामद
विज्ञापन

- स्क्रैप माफिया को लेकर देहरादून पहुंची पुलिस, तीन करोड़ की संपत्ति और 20 गाड़ियों के दस्तावेज जब्त
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस की टीम रविवार को स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना को लेकर देहरादून पहुंची। वहां उसकी पत्नी के घर की तलाशी ली गई। जिसमें 10 लाख रुपये नकद बरामद हुए। साथ ही तीन करोड़ की संपत्ति और 20 गाड़ियों के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस नकदी और दस्तावेज जब्त कर लौट आई। स्क्रैप माफिया की रिमांड सोमवार को पूरी होगी। सोमवार को कोर्ट में पेश कर रवि काना को जेल भेजा जाएगा। वहीं उसकी सहयोगी काजल झा की रिमांड पूरी होने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने स्क्रैप माफिया रवि काना को पांच दिन की रिमांड पर लिया था। जिसके बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही थी। रिमांड के आखिरी दिन पुलिस रवि काना को लेकर देहरादून स्थित पत्नी का घर पहुंची। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है। जिसमें लेनदेन का हिसाब लिखा हुआ है। नोएडा लौटी पुलिस ने नकदी और दस्तावेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रवि काना और कागजल से पूछताछ की रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें