फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सेक्टर-71 से पर्थला चौक के लिए रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-71 से पर्थला चौक होते हुए ग्रेनो वेस्ट जाने वाले वाहनों को शुक्रवार से पर्थला चौक से पहले रूट डायवर्जन का सामना करना पड़ेगा। पर्थला चौक पर रैंप का काम आगे बढ़ाने के लिए प्राधिकरण व ट्रैफिक पुलिस ने यह व्यवस्था की है। ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम रूट प्लान जारी कर दिया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के टीआई आशुतोष सिंह ने बताया कि सेक्टर-71 से पर्थला चौक आने के क्रम में बसई यूटर्न के पास से बायीं ओर मुड़ना होगा। यहां से होम्स-121 और गढ़ी चौखंडी के बीच से एक रास्ता जाता है, इस रास्ते से एफएनजी की सर्विस रोड पर वाहन चालक निकलेंगे। इसके बाद दायीं ओर मुड़ते हुए होम्स-121 के सामने से पर्थला चौक आएंगे। इसके बाद पुराना रास्ता लेते हुए ग्रेनो वेस्ट की ओर निकलेंगे।
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश वैश्य का कहना है कि पर्थला फ्लाईओवर के रैंप का काम आगे बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसका काम खत्म होने के बाद ही डायवर्जन हटाया जाएगा। इसमें कम से कम दो से ढाई माह लगेंगे। जरूरत पड़ने पर ग्रेनो वेस्ट की ओर से आने वाले वाहनों का भी डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

एक किमी अतिरिक्त चलाना पडे़गा वाहन
सेक्टर-71 से निर्माणाधीन फ्लाईओवर के बगल से पर्थला चौक पार कर अब तक वाहन चालक जाते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ेगा। लाखों वाहनों को पहले से ही जाम का सामना करना पड़ रहा था, नई व्यवस्था में और मुसीबत होगी। घूमकर जाने में उनका समय भी बर्बाद होगा। इसके अलावा जाम का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें