फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी जाते समय रायफल गुम, सिपाही पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर पुलिस लाइन से शुक्रवार रात ड्यूटी पर दादरी के चक्रसेनपुर जाने के दौरान सिपाही विनीत मलिक की रायफल गुम हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार रात और शनिवार को दिनभर पुलिस रायफल तलाशती रही। हालांकि, शाम सात बजे पुलिस ने रायफल बरामद होने का दावा किया। वहीं, जांच में सिपाही के नशे में मिलने के कारण उस पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, सिपाही विनीत मलिक की शुक्रवार रात चक्रसेनपुर गांव में ड्यूटी लगाई गई थी। सिपाही बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन से रायफल लेकर ड्यूटी पर निकला था।
विज्ञापन

इसी दौरान उसने आरआई को सूचना दी कि उसकी रायफल गुम हो गई है। सूचना पर सूरजपुर और दादरी कोतवाली की पुलिस रायफल की तलाश में जुट गई। वहीं, अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए। इसमें पता चला कि ड्यूटी पर जाने के दौरान सिपाही नशे में था। रायफल गुम होने के संबंध में वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे पा रहा था। इसके बाद शुक्रवार शाम आरआई ने सिपाही पर लापरवाही के आरोप में सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया। अधिकारियों का कहना है कि सिपाही पर विभागीय व निलंबन आदि भी कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं, शाम सात बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि रायफल बरामद कर ली गई है।
तमंचे के साथ फेसबुक पर किया पोस्ट, गिरफ्तार
फेज दो कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोस्तों को दबंगई दिखाने के लिए फोटो पोस्ट की की थी। आरोपी की पहचान बांदा के नाहरी निवासी गौदा खान उर्फ मोनू के रूप में हुई है। इस समय वह इलाबांस गांव में किराए पर रहता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने तीन हजार रुपये में तमंचा खरीदा थी। और फिर उसके साथ अपना फोटो खींचकर फेसबुक पर लगा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की दोस्तों से कुछ बात हो गई थी। दोस्तों को भयभीत करने के लिए उसने तमंचा खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें