पुलिस ने गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने इनामी मादक पदार्थ तस्कर चित्रसेन परिदा को गिरफ्तार किया हे। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी को पांडव नगर थाने के एनडीपीएस मामले में अदालत ने अपराधी घोषित किया हुआ था।
पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर संदीप यादव की टीम को चित्रसेन के बारे में सूचना मिली कि वह ओडिशा के जिला गंजाम के में रह रहा है। इसके बाद इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व में एसआई अनिल कुमार, एएसआई सुरेश कुमार, डब्ल्यू/एएसआई नरिंदर कौर, हवलदार महिपाल व महिपाल की टीम ओडिशा भेजी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर चित्रसेन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद से तीन साल से फरार था। आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के तस्करों को प्रतिबंधित पदार्थ की आपूर्ति कर रहा था। जब भी किसी ग्राहक को गिरफ्तार किया जाता था, तो वह पता और स्थान बदल देता था, ताकि वह इस प्रक्रिया में पकड़ा न जा सके और खुद को ओडिशा में विभिन्न स्थानों पर छिपा ले।