फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हासुनी में रेस्तरां मालिक की गोली मारकर हत्या, 15 घंटे में तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
रेस्त्रां संचालक सुनील अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर की मित्रा सोसाइटी में मंगलवार देर रात नशे में धुत तीन बदमाशों ने मामूली कहासुनी में रेस्तरां मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, बीटा-2 थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद 15 घंटे में पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि दादरी निवासी सुनील अग्रवाल मित्रा सोसाइटी में जमजम रेस्तरां चलाते हैं। यहां जोमैटो व स्विगी से खाना बुक किया जाता है। रात करीब 12 बजे तीनों आरोपी सेक्टर स्वर्ण नगरी से नोएडा सेक्टर-59 जाने के लिए निकले थे। रास्ते में स्विगी और जोमैटो के डिलीवरी बॉय को देखकर आरोपी खाने के लिए पूछने लगे। इसी बीच ऑर्डर उठाने आए स्विगी के एक बॉय से रेस्तरां के कर्मचारी नारायण की बहस हो गई। नशे में धुत आरोपियों की भी नौकर से कहासुनी हो गई। जब सुनील बीचबचाव करने आए तो वहां नजदीक ही खड़े बाइक सवार तीन युवक सुनील को अपशब्द कहने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सुनील को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
बाइक के नंबर से पकड़े बदमाश
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाई गईं। जगह-जगह पर चेकिंग शुरू कर दी गई। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास बाइक सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। नंबर संदिग्ध देख पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। घेराबंदी पर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से अनूपशहर बुलंदशहर निवासी विकास चौधरी घायल हो गया। जबकि पुलिस ने पीछा करके अनूपशहर निवासी देवेंद्र व सुनील को भी पकड़ लिया। बदमाशों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, बाइक व दो तमंचे बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने हत्या की बात मान ली है।
विज्ञापन

एक बदमाश स्विगी में कर चुका है काम
पुलिस के अनुसार, तीनों बदमाशों में से एक बदमाश डेढ़ वर्ष पहले में स्विगी का डिलीवरी बॉय रह चुका है। बदमाश की कहीं सुनील से रंजिश तो नहीं थी। इसकी पुलिस जांच कर रही है। तीनों बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें