फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस लेन को गंदगी और अतिक्रमण से मुक्त करवाने की गुहार, एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द चलाया जाएगा अभियान

विज्ञापन
Request to get the service lane free from dirt and encroachment, delegation from SDM, campaign will be run soon by Municipality and Public Works Department
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम-अलवर मुख्य मार्ग से सटे सर्विस लेन पर बढ़ती गंदगी और अतिक्रमण को लेकर शहरवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडल अधिकारी नागरिक रणबीर सिंह से मिला। इस दौरान सर्विस लेन को गंदगी और अतिक्रमण से मुक्त करवाने की गुहार लगाई। इस पर एसडीएम ने सर्विस लेन को पूरी तरह अतिक्रमण और गंदगी मुक्त करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुनील जैन, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, निगरानी कमेटी के चेयरमैन नरदेव आर्य, राहुल जैन आदि ने बताया कि सोमनाथ मार्ग से सटे सर्विस लेन पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा सड़कों पर ही गंदगी डाल देते हैं। लोगों ने एसडीएम से कहा कि आंबेडकर चौक पर बने सुलभ शौचालय के सामने अवैध रूप से लग रही रेहड़ियां अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही हैं। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा भी अवैध अतिक्रमण के साथ-साथ सर्विस लेन पर मलबा डलवाकर पानी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इससे शहर में जलभराव की स्थिति बन रही है। जलभराव और के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
इस बारे में एसडीएम ने कहा कि शहर के मुख्य मार्ग पर बने सर्विस लेने को पूरी तरह गंदगी और अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर जल्द ही नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर पालिका सचिव और स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ को दिशा-निर्देश देकर जल्द ही स्वच्छता अभियान में गति के साथ बीमारियों की रोकथाम के लिए स्प्रे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें