फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाढ़ा गांव में मिली गंदगी, सफाई कंपनी पर 1.25 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। डाढ़ा गांव में कूड़े के ढेर मिलने पर सफाई करने वाली कंपनी पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने कंपनी एजी एनवायरो पर जुर्माना लगाया है। कंपनी को एक सप्ताह में जुर्माने की रकम प्राधिकरण के खाते में जमा करानी होगी। तय समय में राशि जमा नहीं कराने पर कार्रवाई की जाएगी। कंपनी को तालाब के किनारे पड़े कूड़े के ढेर को निस्तारित करने, नालियों व सड़कों की साफ-सफाई शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया कि गांव में दोबारा गंदगी मिलने पर दोगुने जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने 30 सितंबर को डाढ़ा गांव का दौरा किया था। स्कूलों में पहुंचकर मिड डे मिल का स्वाद चखा और गांव का भी निरीक्षण किया था। इस दौरान गांव में उन्हें कई स्थानों पर गंदगी मिली। ग्रामीणों ने लचर सफाई व्यवस्था की शिकायत की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सीईओ ने कंपनी के खिलाफ 1.25 लाख रुपये का जुर्माना किया है।
अधिकारियों के मुताबिक गांव के तालाब व सड़क किनारे पॉलिथीन व कूड़े के ढेर मिलने के कारण जन स्वास्थ्य विभाग ने 25 हजार रुपये व सड़क समेत नालियों की सफाई नहीं होने के कारण एजी एनवायरो कंपनी पर एक लाख का जुर्माना किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डीजीएम सलिल यादव ने कंपनी को यह रकम एक सप्ताह में प्राधिकरण के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें