फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी कैंट के भाजपा विधायक समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। वेयरहाउस मालिक और उनके कार चालक पर जानलेवा हमला और लूटपाट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वाराणसी कैंट के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत 6 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव नई बस्ती के नजदीक मैसर्स चौधरी मथन सिंह एंड संस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से वेयरहाउस है। इस वेयरहाउस का अधिकृत प्रतिनिधि कुलदीप है। वर्ष 2018 में प्रभाकर गुप्ता ने अपने रिश्तेदार बीकानेर वाले के मालिक श्याम सुंदर अग्रवाल और उसके बेटे मनीष अग्रवाल को कुलदीप से मिलवाया था। वेयरहाउस को किराए पर लेने की बात करते हुए विश्वास दिलाया गया था कि संपत्ति पर कोई अवैध कब्जा, धोखाधड़ी, तोड़फोड़ या कोई गैर कानूनी कार्य नहीं किया जाएगा। आरोप है कि कुछ समय बाद वेयर हाउस के मालिक के संज्ञान में आया कि वेयरहाऊस का उपयोग बीकानेरवाला व बिकानों के नाम से खाने के सामान में मिलावट के लिए किया जा रहा है। आरोप है कि वेयर हाउस के नियमों व शर्तों का उल्लंघन भी किया गया। आरोप है कि कार्य में वाराणसी कैंट के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव व उनके भाई अशोक माथुर संलिप्त हैं। आरोप है कि उन लोगों ने एक अप्रैल 2022 को दिन में 10-12 लोगों के साथ संपत्ति पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण, तोड़फोड़ करवाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हथियारबंद लोगों ने वेयर हाउस के मालिक मनवीर सिंह तथा उसके ड्राइवर दिगपाल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने चालक की जेब से साढ़े सात हजार नगदी, घड़ी समेत अन्य सामान लूट लिया। आरोपी मालिक के जरूरी दस्तावेज चेक बुक आदि चीजें भी आरोपी ले गए। आरोप है कि घटना की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। बताया जा रहा है कि आरोपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव वाराणसी कैंट से दूसरी बार विधायक हैं। वह वीकानेर कंपनी के सीएंडएस भी हैं।
कंपनी ने गोदाम के लिए एडवांस पैसा दिया था, बावजूद गोदाम मालिक जबरन वेयर हाउस खाली कराने का दबाव बना रहा है, जबकि नौ साल का कॉन्ट्रेक्ट है। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं, विवेचना में सब साफ हो जाएगा। सौरभ श्रीवास्तव, विधायक वाराणसी कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें