फिरोजपुर झिरका। बार एसोसिएशन फिरोजपुर झिरका के कार्यालय में भाजपा की लीगल सेल की नई टीम का गठन किया गया। जिसका गठन लीगल सेल विधानसभा के अध्यक्ष इसराक अहमद द्वारा किया गया। बार के प्रधान यावर आलम भी मौके पर मौजूद रहे।
लीगल सेल के अध्यक्ष इसराक अहमद ने इरशाद वकील और अंजुम एडवोकेट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। मान सिंह सैनी एडवोकेट को लीगल सेल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर बार के वकीलों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद किया। लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका एडवोकेट के नेतृत्व में काम करेगी। भाजपा की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए यह लीगल सेल की टीम जनता के बीच में रहकर काम करेगी। इस मौके पर ऐजाज अहमद एडवोकेट, इरशाद एडवोकेट कोलगांव, विजय पाल सैनी एडवोकेट, रवि एडवोकेट, मुमताज़ बदरपुर एडवोकेट, लियाक़त एडवोकेट, मुकेश शर्मा सहित अन्य वकील मौजूद रहे।
फोटोऱ्- नवनियुक्त लीगल सेल टीम विधानसभा फिरोजपुर झिरका।