फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amanatullah Khan: AAP MLA के घर दोबारा नोएडा पुलिस ने दी दबिश, बेटे के साथ कहां गायब हुए विधायक अमानतुल्लाह?

Thu, 16 May 2024 12:59 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में नोएडा पुलिस आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस की तलाश कर रही है। गुरुवार को एक बार फिर नोएडा पुलिस आप विधायक के घर पहुंची।
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट व धमकी देने के मामले में आरोपी दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस फरार हैं। नोएडा पुलिस की टीम ने गुरुवार को ओखला स्थित विधायक के घर दोबारा पहुंचकर दबिश दी। विधायक और उनके पुत्र घर पर नहीं मिले। इसके बाद घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस की टीम विधायक पिता-पुत्र की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर-95 स्थित शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह फिलिंग स्टेशन पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा अनस मंगलवार सुबह कार में पेट्रोल भरवाने आया था। उसने अपनी कार पेट्रोल लेने के कतार में लगाकर बोला कि उसके आगे वाली कार को आगे बढ़ाकर पहले उसकी कार में पेट्रोल डाल दे। इसपर सेल्समैन ने कहा कि आप लाइन में आइए और आपकी बारी आने पर तेल डाल दिया जाएगा। पेट्रोल पंप कर्मचारी की इस बात से नाराज होकर विधायक के बेटे अनस ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और धमकी दी थी।

इसके कुछ देर के बाद विधायक अमानतुल्लाह मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने भी पेट्रोल पंप कर्मचारियों को धमकी दी थी। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने विधायक पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों फरार हैं। इस मामले में गुरुवार को नोएडा पुलिस की टीम पुलिसकर्मियों की टीम ओखला स्थित विधायक के घर पहुंचे। घर जाकर पुलिस ने तलाशी ली लेकिन पिता-पुत्र नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें