फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुश ने आखिर क्यों उठाया ये कदम: वीडियो कॉल पर पत्नी से की बात, ढाई महीने की बेटी को भी जीभर देखा; और फिर...

Sun, 22 Sep 2024 05:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पारिवारिक कारणों के चलते सिपाही ने आत्महत्या की है। फॉरेंसिक टीम व पुलिस की टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस के सिपाही ने खुद को मारी गोली - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली में तैनात एक सिपाही अंकुश राठी ने शनिवार की रात सरकारी सर्विस रिवॉल्वर से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या करने से पहले पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिपाही पिछले समय से पारिवारिक कलह के कारण परेशान था। सिपाही अंकुश ने अपनी पत्नी के साथ-साथ अपनी ढाई माह की जन्मी बच्ची को भी लाइव कर देखा था। इसके बाद खुद को गोली मारी थी। 

विज्ञापन

एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सिपाही अंकुर राठी (30) वर्तमान में रबूपुरा कोतवाली में तैनात था। बीती रात सिपाही अंकुर राठी कोतवाली प्रभारी की जीप में तेल डलवाने के लिए रबूपुरा से करीब दो किमी की दूरी पर रबूपुरा-झाझर मार्ग पर महमदपुर गांव के पास अकेला गया था। 

इसी बीच उनकी पत्नी का वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल के दौरान उसने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना पत्नी ने थाने पर ही तैनात अन्य सिपाही को दी। इसके बाद अंकुश की लोकेशन की तलाश की गई। उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। सिपाही की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई गई। इसके बाद लोकेशन पता लगी। 

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने देखा कि एक जगह वह जीप में घायल अवस्था में पड़ा है। उसे जेवर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शव को अंकुश के पैतृक गांव मुजफ्फरनगर ले जाया गया है। वहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन माहौल में है। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पारिवारिक कारणों के चलते सिपाही ने आत्महत्या की है। फॉरेंसिक टीम व पुलिस की टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें