फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए पुलिस कमिश्नर ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने रविवार को सेक्टर-108 स्थित सभागार में मतदान केंद्रों की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए अधिकारी लगातार मतदान स्थलों का भ्रमण करें। 50 से अधिक सुरक्षा बलों की कंपनियों को मतदान के दिन तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को चुनाव के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कहा कि मतदान केंद्रों की सुरक्षा के साथ-साथ स्ट्रांग रूम की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, इसलिए फेज-दो स्थित फूल मंडी में पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से अपराधियों पर नकेल कसी गई है, लेकिन हिस्ट्रीशीटर और अन्य असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतते हुए उन्हें मुचलके में पाबंद करें या रेड कार्ड नोटिस जारी करें। इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें