फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: भाजपा सांसद वरुण गांधी का एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर हमला- निजीकरण से खत्म हो जाएंगी लाखों परिवारों की उम्मीदें

Tue, 22 Feb 2022 06:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला डेस्क, नोएडा

सार

वरुण गांधी ने ट्वीट किया कि केवल बैंक और रेलवे का निजीकरण ही 5 लाख कर्मचारियों को ‘जबरन सेवानिवृत्त’ यानि बेरोजगार कर देगा। समाप्त होती हर नौकरी के साथ ही समाप्त हो जाती है लाखों परिवारों की उम्मीदें।
विज्ञापन
वरुण गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि निजीकरण से लाखों परिवारों की उम्मीदें खत्म हो जाएंगीं।

विज्ञापन


वरुण गांधी ने ट्वीट किया, केवल बैंक और रेलवे का निजीकरण ही 5 लाख कर्मचारियों को ‘जबरन सेवानिवृत्त’ यानि बेरोजगार कर देगा। समाप्त होती हर नौकरी के साथ ही समाप्त हो जाती है लाखों परिवारों की उम्मीदें। सामाजिक स्तर पर आर्थिक असमानता पैदा कर एक ‘लोक कल्याणकारी सरकार’ पूंजीवाद को बढ़ावा कभी नहीं दे सकती।
विज्ञापन


वरुण इससे पहले भी विभिन्न मुद्दों पर बयान देकर भाजपा सरकार को मुश्किलों में डालते आए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें