फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.93 करोड़ की लागत से तीन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गांधी जयंती के मौके पर शनिवार को 11.93 करोड़ की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण प्राधिकरण करेगा। इनसे लोगों को काफी राहत मिलेगी। ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर के आधार पर सेक्टर-16ए भूमिगत कार पार्किंग व दिल्ली वन कैंपस के बीच फुटओवर ब्रिज का निर्माण 4.92 करोड़ की लागत से कराया गया है। इसी प्रकार नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर के समीप फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य 5.77 करोड़ से हुआ है। इसके अलावा सेक्टर-77 के विकास व रखरखाव की लागत 1.24 करोड़ है। इन परियोजनाओं का लोकार्पण सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, विधायक पंकज सिंह और सीईओ रितु माहेश्वरी की उपस्थिति में सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच होगा।
विज्ञापन

साफ-सफाई के लिए मिलेगा स्वच्छता रैंकिंग अवार्ड
प्राधिकरण की ओर से शहर वासियों को साफ-सफाई में पुरस्कृत करने के लिए आवेदन का मौका दिया गया था। इसी कड़ी में शनिवार सुबह 9 बजे से सेक्टर-6 इंदिरा गांधी कला केंद्र में अवार्ड समारोह होगा। इसमें सीईओ रितु माहेश्वरी उपस्थित रहेंगी। आयोजन जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाएगा।
सेक्टर-71 अंडरपास का काम खत्म होने में लगेंगे पांच दिन
सेक्टर-71 अंडरपास का काम करीब-करीब पूरा होने के कगार पर है। इसकी फिनिशिंग का काम चल रहा है। करीब चार से पांच दिन में इसका काम पूरा हो जाएगा। फिलहाल, दीवारों पर फिनिशिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

15 नवंबर तक शुरू होंगे ई-साइकिल स्टैंड
प्राधिकरण की ओर से शहर में 15 नवंबर तक ई-साइकिल स्टैंड शुरू किए जाएंगे। इसके लिए एक एजेंसी का चयन हो चुका है। अब दूसरी एजेंसी के लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी किया है। शहर में 62 स्थानों पर ई-साइकिल स्टैंड बनाया गया है। यहां 10-10 साइकिल किराये पर दी जाएंगी। जल्द ही दूसरी एजेंसी के चयन का दावा किया जा रहा है। इसके बाद लोगों को किराये पर ई-साइकिल मिलेंगी। पहली बार किराये पर साइकिल इस्तेमाल करने वालों को 199 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करानी होगी। पांच रुपये बेस किराया होगा। इसके बाद 2 रुपये प्रति मिनट शुल्क देना होगा। अगर साइकिल बीच में रोकी तो 50 पैसे प्रति मिनट का अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें