फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शनिवार को साढ़े तीन घंटे बंद रहेगा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम 3 घंटा 30 मिनट बंद रहेगा
विज्ञापन

-रेलवे संबंधित किसी तरह की कंप्यूटरीकृत जानकारी नहीं मिलेगी
-शनिवार देर रात से ऑन लाइन टिकटों की बुकिंग व निरस्तीकरण भी नहीं हो सकेगा
-देर रात 11:45 से सुबह 3:15 बजे तक पीआरएस सुविधा बाधित रहेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को अस्थायी तौर पर बंद करने का निर्णय लिया है। 21 जनवरी की देर रात 11.45 बजे से सुबह 3:15 बजे तक पीआरएस पूछताछ को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात से सुबह तक करीब 3 घंटा 30 मिनट तक रेलवे से संबंधित कामों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आईवीआरएस, टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर- 139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही कंप्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का कामकाज भी बंद रहेगा। इस दौरान न तो यात्रा टिकट जारी होंगे और न ही निरस्त हो सकेंगे। लिहाजा अगर आप शनिवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो अपने ट्रेन की जानकारी पता करके ही घर से निकले। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑन लाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर स्थित न तो डोरमेट्री की ऑन लाइन बुकिंग होगी और न ही रिटायरिंग रूम की। रेलवे का कहना है कि अपग्रेडेशन काम के लिए समय-समय पर कंप्यूटरीकृत सेवाएं बंद की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें