ग्रेटर नोएडा। मम्मी जब तक सड़क पर कीचड़ व गंदा पानी भरा है, मैं स्कूल नहीं जाऊंगा। कई छात्र कीचड़ में फिसलकर घायल भी हो गए हैं। केवल देहात ही नहीं शहर के कई स्कूलों के मार्ग पर गंदा पानी और कीचड़ भरी होने से विद्यार्थी स्कूल जाने से मना कर रहे है। सड़क की बदहाली को देखकर कुछ अभिभावकों ने भी बच्चों को स्कूल भेजने से मना किया हुआ है। उनका कहना है कि स्कूल का रास्ते बहाल हो जाने पर ही विद्यार्थियों को स्कूल भेजा जाएगा।
बारिश में स्कूल का रास्ता हो जाता है खराब
ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव स्थित संतोष कॉलोनी के परिषदीय स्कूल में एक से पांचवीं तक 110 विद्यार्थी अध्यनरत है और 3 महिला शिक्षक है। स्कूल जाने का रास्ता कच्चा होने के कारण बारिश में 1 से 2 फीट तक कीचड़ हो जाती है। जिससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी स्कूल तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।