फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक संकट से गुजर रहा सचिन का परिवार: पिता बोले- पुलिस पाबंदी से तंग आ चुके हैं, कमाएंगे नहीं तो खाएंगे क्या

Sat, 29 Jul 2023 09:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा

सार

किसानों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को हैदर-सचिन के परिजन से मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान सचिन व उसके पिता नेत्रपाल सिंह ने अपनी उन्हें समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। 
विज्ञापन
सचिन-सीमा व सचिन के पिता से मुलाकात करते भाकियू लोकशक्ति के अध्यक्ष शयोरज सिंह रावल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की निगरानी में सचिन मीणा के परिजन परेशान हो गए हैं। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने सीमा हैदर व सचिन से घर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान सचिन के पिता नेत्रपाल ने कहा कि वह काम के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं। वह कमाएंगे नहीं तो परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। किसान नेता ने कोतवाली पुलिस से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की है। जानकारी मिली है कि सीमा और सचिन से मनोवैज्ञानिक संग आईबी दिल्ली की टीम रविवार को पूछताछ करने पहुंच सकती है।

विज्ञापन

किसानों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को हैदर-सचिन के परिजन से मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान सचिन व उसके पिता नेत्रपाल सिंह ने अपनी उन्हें समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। 

नेत्रपाल ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। वह कई दिन से काम पर नहीं जा पा रहे हैं। शयोराज सिंह रावल ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का हल कराया जाएगा। इसके बाद संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह से मिला। 
विज्ञापन

उन्होंने परिवार की समस्याओं से अवगत कराया। शयोराज सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी ने कहा है कि नेत्रपाल सिंह के आने जाने पर कोई पाबंदी नहीं है। वह कहीं भी किसी भी कार्य करने पर रोजगार के लिए स्वतंत्र है। सचिन भी रबूपुरा में कहीं भी काम कर सकता है। लेकिन कस्बे से बाहर जाने के लिए सचिन को पुलिस से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें