तावडू-नूंह। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) प्रतीक जैन ने जिले के तीनों बालग्रहों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का रहन-सहन, खाने-पीने के प्रबंध, सफाई व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। बच्चों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए। इस दौरान बालग्रहों के प्रमुखों ने उन्हें बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।
सीजेएम प्रतीक जैन ने कहा कि नूंह जिले में तीन बालग्रह हैं। तीनों ही बालग्रह तावडू ब्लॉक में स्थित हैं। सबसे पहले उन्होंने तावडू के घुसपैठी गांव स्थित दीपालय बालग्रह का दौरा किया। उन्होंने बच्चों के बेडरूम, प्लेग्राउंड तथा किचन का निरीक्षण किया।
उन्होंने बालग्रह के रसोई स्टाफ से कहा कि खाना बनाने में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। उन्होंने प्रभारी से कहा कि आर्ट एंड क्त्रसॅफ्ट जैसी एक्टिविटी करानी चाहिए। बडे़ बच्चों को कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दिला सकते हैं। उन्होंने भंगोह स्थित पीसीआई बालग्रह तथा पीपाका स्थित ऑर्फंस इन नीड बालग्रह का भी दौरा किया। तीनों बालग्रह के संचालकों से उन्होंने कहा कि कोरोना के समय बच्चों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खेल के दौरान भी बच्चों को दूरी बनाए रखने के लिए सुझाव दिये। बच्चों को मास्क व साबुन से हाथ धोने के तरीके बताय। बच्चों के खाने व पीने में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पदार्थों की अधिकता बढ़ाने के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने बालग्रह के बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना।
फोटो ऱ् निरीक्षण के दौरान सीजेएम।