फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले बरसत से टूटा चेक डैम का नहीं हो सका निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बरसात के समय पहाड़ों की तरफ से आने वाले पानी को रोकने और जल स्तर को बनाए रखने के मकसद से गांव पाटखोरी में बनाया गया चेक डैम तेज बरसात से दो वर्ष पहले टूट गया था। इस चेक डैम को दोबारा से बनाने की प्रशासन ने कोई पहल नहीं की है। जिससे बरसाती पानी जंगलों और खेतों की ओर बह कर बेकार हो रहा है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से इस चेक डैम का जल्द निर्माण कराने की मांग की है ताकि बरसात के पानी को एकत्रित कर जल संरक्षण किया जा सके।
विज्ञापन

गांव पाटखोरी निवासी साजिद हुसैन ने बताया कि कई वर्ष पहले उनके गांव चेनपुरी-पाटखोरी में अरावली पहाड़ के पास सहगल फाउंडेशन संस्था ने एक चेक डैम बनवाया था। साल 2019 में तेज बरसात का पानी आने से चेक डैम टूट गया था। बार-बार शिकायत करने पर भी इसका दो साल बाद भी निर्माण नहीं कराया गया है। जिसकी वजह से बरसाती पानी बेकार खेतों में बह जाता है। इस चेक डैम से गांव और आसपास के गांवों में जल स्तर ऊंचा होने में फायदा हो रहा था।
1400 फीट तक पहुंचा जल स्तर
गांव का जल स्तर लगातार गिर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल गांव का जलस्तर 1400 फ़ीट तक पहुंच चुका है। अगर प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो पानी की समस्या और भी गंभीर हो सकती है। बरसात के पानी के ठहराव से गांव के जल स्तर में सुधार आया था।
विज्ञापन

चेक डैम के टूटने की जानकारी उनके पास है। इसके निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों और संबंधित विभाग को अवगत कराया है। वह दोबारा इसके निर्माण कराने का रिमांडर पत्र भेजेंगे ।- रीगन कुमार, एसडीएम, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन

फोटो-गांव पाटखोरी के पास दो साल से टूटा चेक डेम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें