फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की कारें खरीदकर बेचने वाली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पति, बेटे की गिरफ्तारी के बाद महिला को पटना से दबोचा
विज्ञापन


09 लग्जरी कारें बरामद, दिल्ली से चुराई गई थीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुलिस ने चोरी की लग्जरी कारें खरीदकर बेचने के मामले में फरार महिला को पटना स्थित पॉश कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। लवली सिंह इस मामले में भगोड़ा करार थी। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर नौ लग्जरी कारें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, पूरा परिवार ही इस मामले में शामिल था। पति और बेटा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। परिवार के सदस्य चोरी के वाहन खरीदकर बिहार और झारखंड में बेचते थे। मयूर विहार निवासी शहनवाज ने 18 मार्च 2023 को ब्रेजा चोरी होने की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने 4 अगस्त 2023 को खगड़िया, बिहार निवासी गोबिंद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की कार बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि ब्रेजा उसकी पत्नी लवली और बेटे अंकित राज के पास है। पुलिस ने इसके बाद बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ब्रेजा बरामद कर ली। बेटे से पूछताछ में पता चला कि लवली ने दिल्ली से चोरी कई लग्जरी गाड़ियों को बिहार और झारखंड में बेचा है। पुलिस ने लवली की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गई। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया और फिर दिसंबर 2023 को भगोड़ा घोषित किया गया। निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच कर लवली की तलाश शुरू की और 3 अप्रैल को पाटलिपुत्र, पटना स्थित पाॅश कालोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा कंपनी में करती थी काम
खगड़िया निवासी लवली पुलिस से बचने के लिए वह चार बच्चों के साथ पटना की पॉश कॉलोनी में रहती थी। उसने बीएससी करने के बाद एक बीमा कंपनी में काम किया, जहां वह चोरी के वाहनों की बिक्री और खरीद में शामिल लोगों के संपर्क में आ गई। इसके बाद पति गोविंद के साथ इस धंधे में शामिल हो गई। लवली 2021 में चोरी के वाहनों से लूटपाट के मामले में रांची में गिरफ्तार हुई थी। इसके बाद वह ठिकाना बदलने लगी। किसी को शक न हो इसलिए वह पाॅश इलाके में रह रही थी। आसानी से पैसे कमाने के लिए वह इस धंधे से जुड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें