फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू के 2 छात्रों में से एक लौटा, परिजनों ने जताई खुशी दूसरे छात्र के परिजन चिंतित , कर रहे हैं बेसब्री से इं

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। यूक्रेन में फंसे तावडू उपमंडल के दो छात्रों में से एक छात्र सोमवार शाम लौट आया। छात्र जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर आया तो उसके परिजन खुशी से झूम उठे और उसका एयरपोर्ट पर ही फूलमालाओं से स्वागत किया। मिठाई खिलाकर गले लगाया और भावुक हो गए। वहीं दूसरी ओर एक छात्र अब भी यूक्रेन में फंसा है, जिसकी सुरक्षा को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

यूक्रेन से लौटे छात्र अलमास ने बताया कि कि उन्हें अपने वतन लौटने पर बहुत खुशी महसूस हो रही है, वह वहां पर बेहद परेशान थे। तावडू शहर निवासी छात्र साहिल अब भी यूक्रेन में फंसा हुआ है। जिसके परिजन बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं और चिंतित भी हैं। रविवार को आप्रेशन गंगा के तहत देश लौटे 198 भारतीय छात्रों में से कई छात्र मेवात के आए हैं। सोमवार को उपमंडल के गांव पीपाका निवासी आसफ ने बताया कि उनका बेटा अलमास यूक्रेन के उजोर्ड यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के दूसरे वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। उसकी फ्लाइट सोमवार शाम आ गई। बेटे को लेने वह परिवार सहित पहले से ही एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी फ्लाइट में कई और छात्र मेवात के लौटे हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन रूस युद्ध की खबर मिलने के बाद से ही वह चिंतित थे। वहीं, वार्ड नंबर चार तावडू निवासी समून खान ने बताया कि उनका बेटा साहिल खान उजोर्ड यूनिवर्सिटी में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। साहिल से सोमवार चार बजे फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि वह जिस क्षेत्र में है वहां अभी युद्ध जैसे कोई हालात नहीं हैं। काउंसलिंग चल रही है। मंगलवार तक उनके हिंदुस्तान पहुंचने की संभावना है। साहिल के पिता समून खान ने बताया कि बेटे को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें