फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : मंदिर-मस्जिद का एक ही संदेश, टीकाकरण से आगे बढ़ेगा देश

Tue, 29 Mar 2022 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

ज्योतिष शास्त्र और ग्रह गोचर के अनुसार जून से अगस्त के बीच का समय अनुकूल नहीं है। कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव की वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें जागरूक करने के लिए हर स्तर पर कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
children vaccine new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट के बीच देश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। शिक्षा से लेकर अर्थव्यवस्था तक प्रभावित रही, लेकिन वैक्सीन की बूस्टर डोज मिलते ही संकट के बादल छंटने लगे। वैक्सीन लगाने के मामले में भारत ने नए रिकॉर्ड बनाए और इस उपलब्धि को हासिल करने में समाज के हर वर्ग ने साथ निभाया। भय-भ्रांति को दूर कर लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने में धर्मगुरुओं से लेकर सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। संक्रमण का संकट फिर से पाबंदियों की वजह न बने, इसके लिए मंदिर-मस्जिद हो या चर्च-गुरुद्वारा, सभी टीकाकरण से देश को आगे बढ़ाने का संदेश दे रहे हैं। पेश है रिपोर्ट:-

विज्ञापन


कोरोना अभी गया नहीं, रहें सावधान
ज्योतिष शास्त्र और ग्रह गोचर के अनुसार जून से अगस्त के बीच का समय अनुकूल नहीं है। कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव की वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें जागरूक करने के लिए हर स्तर पर कदम उठाने होंगे। हमने अपने सभी पंडित-पुजारियों को वैक्सीन लगवाने के साथ भक्तगणों और यजमानों को भी वैक्सीन के लिए प्रेरित किया है। सोशल मीडिया और मंदिर के लाउडस्पीकर के जरिये लगातार अपील की जा रही है। -पंडित प्रकाश जोशी, संस्थापक, श्री मां दुर्गा ट्रस्ट

समाज तभी बचेगा जब हम खुद को महफूज करेंगे
समाज तभी बचेगा जब हम खुद को महफूज करेंगे। हुकूमत जाति-धर्म के आधार पर नहीं बल्कि सभी को सुरक्षा देने के लिए टीकाकरण अभियान चला रही है। भय-भ्रांति और अफवाहों को दरकिनार कर सभी को कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाना चाहिए। वैक्सीन हमारे स्वास्थ्य और जीवन के लिए जरूरी है। यह अपील हम लगातार कर रहे हैं। जुमे की नमाज के बाद भी सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा जाता है। -मौलाना फजलुररहमान कासमी
विज्ञापन


जीवन बचाने के लिए वैक्सीन सबसे कारगर
अफवाहों को अनदेखा कर समाज व देशहित में सभी को टीका लगवाकर अभियान को बढ़ाना चाहिए। टीकाकरण की मुहिम तब ही सफल होगी जब एक भी व्यक्ति टीका लगवाने से नहीं छूटेगा। यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कोरोना का दंश हम सभी देख चुके हैं। जीवन बचाने के लिए वैक्सीन ही सबसे कारगर है, इसलिए सभी को इसकी महत्ता को समझना चाहिए। -मनिंदर सिंह

छुट्टी बीच में छोड़ बच्चों की सुरक्षा का उठाया जिम्मा
कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। अभिभावक ही नहीं हम खुद भी चिंता कर रहे थे। आखिरकार सरकार ने 9 जनवरी से 15 से 17 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण की मंजूरी दी। स्कूल प्रबंधन ने टीकाकरण का जिम्मा मुझे सौंपा। छुट्टी बीच में छोड़कर वापस नोएडा आई और अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को टीका लगवाने का काम किया। इस आयु वर्ग में स्कूल के शत्-प्रतिशत विद्यार्थी दोनों डोज ले चुके हैं। -प्रेमा गौड़, अध्यापिका, कार्ल हूबर स्कूल

माता-पिता टीका लगवाने के लिए बच्चों को प्रेरित करें
बच्चों में वैक्सीन को लेकर कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि माता-पिता उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। अगर किसी बच्चे को वैक्सीन से डर लग रहा है तो उसे समझाएं। बच्चे को टीका लगवाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि उसने सही से भोजन किया हो। खाली पेट वैक्सीन लगवाने से बचना चाहिए। वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चा अच्छी नींद ले। वैक्सीन लगने के बाद अगर किसी बच्चे को बुखार या शरीर में दर्द की परेशानी महसूस हो रही है तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है। -डॉ. सुनील दोहरे, जिला टीकाकरण अधिकारी

बच्चे बोले
टीकाकरण केंद्र तलाशने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। बच्चों के टीकाकरण के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। हल्की सी चुभन के अलावा कुछ नहीं हुआ।
-साइंप्रिया, छात्रा
मेरे सभी सहपाठियों ने वैक्सीन लगवा ली थी। मुझे भी इंतजार था कि आखिर वैक्सीन कब लगेगी। मेगा टीकाकरण अभियान का फायदा उठाते हुए मैंने भी वैक्सीन लगवा ली। -नंदिनी, छात्रा

मेगा अभियान में बच्चों को लगे सबसे ज्यादा टीके
जिले के 86 केंद्रों पर मेगा टीकाकरण अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 7064 लोगों को वैक्सीन लगाई। 12 से 14 वर्ष के बच्चों ने सर्वाधिक वैक्सीन लगवाई। विभाग के अनुसार, मंगलवार को टीकाकरण केंद्रों की संख्या 86 से बढ़ाकर 108 की जा रही है। दो अप्रैल तक मेगा अभियान चलेगा, जिसमें बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर रहेगा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक टीके लगाए जाएंगे। कोविन पोर्टल पर भी टीकाकरण केंद्रों की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन


मेगा अभियान में इतने लगे टीके
आयु टीकाकरण
12 से 14 3,480
15 से 17 1,324
18 से 44 1,659
45 से 60 177
60 से अधिक 424

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें