फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम का दरवाजा उखाड़ सारा सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोविड काल के दौरान जनवरी से बंद पड़े सेक्टर-31 के एक नर्सिंग होम का दरवाजा उखाड़कर चोर अंदर से सारा सामान चुरा ले गए। नर्सिंग होम के निदेशक लखनऊ से नोएडा आए तब उन्हें इस चोरी का पता चला। निदेशक की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-31 में गरिमा नर्सिंग होम का संचालन डॉ. अरविंद सोनकर करते हैं। नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. अरविंद ने पुलिस से शिकायत की है कि जनवरी 2021 में उनकी पत्नी डॉ. ममता सोनकर का निधन हो गया था। उनकी खुद की तबीयत भी खराब हो गई थी। इसके बाद कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लग गया था। इस कारण जनवरी से उनका नर्सिंग होम बंद था।
डॉ. अरविंद खुद लखनऊ में रह रहे थे। 28 अगस्त को वह जब नोएडा आए और नर्सिंग होम पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर दंग रह गए। नर्सिंग होम में लगे शीशे टूटे हुए थे और दरवाजे व खिड़की उखड़े हुए थे। नर्सिंग होम के अंदर में रखा सारा सामान गायब था। इनमें पांच एसी, तीन एलईडी, इनवर्टर, ऑपरेशन थियेटर के उपकरण, बेड, एनेस्थेटेक मशीन, सिलिंडर, बेंच समेत अन्य सामान शामिल है। पुलिस इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें