फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह साल में सरकारी स्कूलों में घटी छात्रों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल में सरकारी स्कूलों में घटी छात्रों की संख्या
विज्ञापन

एक लाख से 76 हजार पर पहुंचा आंकड़ा, गर्मियों की छुट्टी से पहले 65 हजार छात्र थे पंजीकृत
- 2021 में सबसे ज्यादा 1.07 लाख छात्र हुए थे पंजीकृत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले के परिषदीय स्कूलों में पिछले छह सालों में लगातार छात्रों की संख्या कम हुई है। जबकि जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। 2021 में परिषदीय स्कूल में 1,07261 छात्र पंजीकृत थे और 2024 में यह आंकड़ा घटकर 76000 पहुंच गया। स्कूलों में 30 हजार से ज्यादा छात्रों की संख्या कम हुई है। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में छात्रों की संख्या ज्यादा कम है। कई स्कूल हैं, जहां 25 से 30 छात्र पंजीकृत हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल चलो अभियान के जरिए परिषदीय स्कूलों में 11 हजार के करीब छात्रों की संख्या बढ़ी है।

जिले में 511 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें से बिसरख ब्लॉक में 140, जेवर में 115, दादरी में 138 और दनकौर में 138 स्कूल हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को निशुल्क मिड डे मिल, किताबें और ड्रेस के लिए पैसे अकाउंट में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। इसके बावजूद स्कूलों में लगातार छात्रों की संख्या कम हो रही है। 2018 में इन स्कूलाें में 95634 पंजीकृत थे। उसके बाद 2022 तक स्कूलों में हर वर्ष छात्रों की संख्या बढ़ती गई। कोविड की वजह से 2021 और 2022 में परिषदीय स्कूलों में सबसे ज्यादा छात्र पंजीकृत हुए थे। शिक्षकों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान बहुत से परिजनों ने अपने बच्चों को निजी स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में दाखिला कराया था। लेकिन अब उन्होंने दोबारा से निजी स्कूलोें का रुख कर लिया है।
विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ गए 11 हजार छात्र

गर्मियों की छुट्टी शुरू होने से पहले परिषदीय स्कूलों में करीब 65 हजार छात्र पंजीकृत थे। इसके बाद स्कूलों की ओर से स्कूल चलों अभियान शुरू किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने घर-घर जाकर छात्रों के दाखिले कराएं। इस दौरान करीब 11 हजार छात्रों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


वर्ष नामांकन
2018 95634
2019 96610
2020 99668

2021 107261
2022 104101
2023 82345
2024 76000
अभी परिषदीय स्कूलों में करीब 76000 हजार छात्र पढ़ रहे हैं। गर्मियों की छुट्टी से पहले 65 हजार के करीब छात्र पढ़ रहे थे। इस दौरान करीब 11 हजार छात्रों की संख्या बढ़ी हैं।
राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें