फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अभी तो मौका है एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद पछताना पड़ेगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। हरियाणा प्रदेश के सबसे पिछड़े क्षेत्र नगीना को मुख्यधारा से जोड़ने की मांग निरंतर उठतीं आ रही है लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें कोई ध्यान नहीं दे रही है। रविवार को देरशाम खानपुरघाटी मोड पर आसपास के गण्यमान्य लोगों ने एक बैठक की और मरोड़ा गांव से होकर गुजर रहे दिल्ली मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में नगीना होडल स्टेट हाईवे पर कट देने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौधरी इकबाल ठेकेदार ने बताया कि 23 नवंबर को दर्जनभर गांवों की महापंचायत मरोड़ा पेट्रोल पंप के पास होगी जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा जिला नीति आयोग का सबसे पिछड़ा जिला है तथा जिले की सबसे पिछड़ी उप तहसील नगीना है। हाजी इरफान सामाजिक कार्यकर्ता हाजी इरफान पुठली ने कहा कि मरोड़ा गांव में कट देने से क्षेत्र के विकास में परिवर्तन आएगा, इसलिए केंद्र और राज्य सरकारों को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए। तय हुआ है कि मंगलवार को एक महापंचायत मरोडा गांव में होगी जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इमरान खान ने बताया कि 27 नवंबर को मुख्यमंत्री महूं गांव में पधार रहे हैं उससे पहले प्रशासन को कट देने की घोषणा कर देनी चाहिए अन्यथा विरोध का सामना करना पड़ सकता है। पिछले साल भी स्वयंसेवी संगठन आंदोलन कर चुके है और बीते 1 नवंबर को भी मरोड़ा गांव में कट को लेकर बैठक हुई थी।
हाजी इस्माइल खान ने कहा कि मरोड़ा, झिमरावट, हैबितका, पुठली, मोहम्मद नगर, बलई, बनारसी, खानपुरघाटी, ढाडोली, बसई खांजादा आदि गांव बिल्कुल नजदीक है। इन गांवों को बड़े स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा में भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि अभी तो मौका है लेकिन हाईवे बन जाने के बाद कोई सुनवाई नहीं होगी। इसलिए आपसी मनमुटाव भुलाकर कट के लिए एकजुटता दिखाएं तो हमारा क्षेत्र तरक्की करेगा। हमें जल्द से जल्द मरोड़ा गांव के स्टेट हाईवे पर कट भी मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक समिति सदस्य इब्राहिम, शरीफ खान, मोहम्मद इकबाल, शेर मोहम्मद, नंबरदार नसीम अहमद, रमजान खान, जुबेर अहमद, सलीम सरपंच बसई, अजीज अहमद, एजाज खान, हाजी अली मोहम्मद, चौधरी मजीद व अकरम इत्यादि गणमान्य लोग मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें