फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब डीयू में भी लगेगी खुशी की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
-अगले सत्र से पाठ्यक्रम में शामिल होगा साइंस ऑफ हैप्पीनेस का कोर्स
विज्ञापन


-विश्वविद्यालय ने रेखी फाउंडेशन फॉर हैप्पीनेस के साथ किया समझौता

-स्थापित होगा रेखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अब दिल्ली विश्वविद्यालय में भी छात्र खुशी की क्लास लेंगे। इस क्लास में वह खुशी का विज्ञान सीखेंगे। इसके लिए रेखी फाउंडेशन फॉर हैप्पीनेस, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं इसके पांच कॉलेजों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत डीयू और इन कॉलेजों में रेखी फाउंडेशन फॉर हैप्पीनेस के साथ मिलकर रेखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस स्थापित किए जाएंगे। इसे अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेश सिंह की उपस्थिति में विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डा विकास गुप्ता ने जबकि रेखी फाउंडेशन फॉर हैप्पीनेस की ओर से डॉ सतिंदर सिंह रेखी की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि जीवन में खुशी सबसे जरूरी है। साइंस ऑफ हैप्पीनेस के विचार और इसकी आवश्यकता को समझते हुए डीयू ने अपने विभागों-कॉलेजों में चलने वाले कार्यक्रमों के पाठ्यक्रम में साइंस ऑफ हैप्पीनेस के कोर्स को शामिल करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रो श्री प्रकाश सिंह सहित पांचों कॉलेजों की प्रिंसिपल भी उपस्थित रही।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि इस हैप्पीनेस पाठ्यक्रम को रेखी फाउंडेशन विकसित करे उसे डीयू के साथ साझा करेगा। यह एक दिशा निर्देश के प्रयोजनों के लिए होगा। डीयू इसे अपने पाठ्यक्रम और क्रेडिट संरचना के अनुरूप संशोधित कर सकता है। पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने के बाद डीयू इसे अधिसूचित करेगा। फिलहाल डीयू अपने विद्यार्थियों के लिए साइंस ऑफ हैप्पीनेस पाठ्यक्रम को वैकल्पिक विषयों के रूप में अपनाएगा और धीरे-धीरे उन्हें मेजर-माइनर विषयों में भी शामिल किया जा सकता है।

शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण क्षमता निर्माण का आयोजन

इस पाठ्यक्रम के लिए डॉ सतिंदर सिंह रेखी और रेखी फाउंडेशन के अन्य फैकल्टी को विश्वविद्यालय-कॉलेजों में मानद विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। रेखी फाउंडेशन डीयू के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण क्षमता निर्माण का आयोजन करेगा जो कि इस पाठ्यक्रम को पढ़ाने की इच्छा रखते हैं। ये प्रशिक्षित संकाय सदस्य विभागों-कॉलेजों में ये पाठ्यक्रम पढ़ाएंगे। डीयू के संबद्ध कॉलेज जो रेखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस स्थापित करना चाहते हैं वो ऐसे केंद्र के नामाकरण, स्थापना और प्रबंधन के साथ-साथ परियोजना समन्वय, विद्यार्थी प्रबंधन व अन्य बातों के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

-
इन कॉलेजों ने किया है एमओयू

डीयू के साथ जिन पांच कॉलेजों ने एमओयू साइन किया है। इनमें लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन, गार्गी कॉलेज की, इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज, मिरांडा हाउस, दौलत राम कॉलेज शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें