सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें रामराज कारों पर तेजाब डालते हुए दिखा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रामराज को किसी ने तेजाब दिया था
कार धुलाई कराने से इनकार करने पर सफाईकर्मी ने सोसायटी की पार्किंग में खड़ी 15 कारों पर तेजाब डाल दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार मालिकों की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सफाईकर्मी होशियारपुर निवासी रामराज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-75 मैक्सब्लिस व्हाइट सोसायटी निवासी लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार सुबह को सफाई कर्मचारी मूलरूप से हरदोई निवासी रामराज ने पार्किंग में खड़ी 15 कारों पर तेजाब डालकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
कोतवाली सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोसायटी में रामराज वर्ष 2016 से कार की सफाई का काम कर रहा है। वह रोजाना कारों की सफाई करता था। कुछ दिन पहले कार के मालिकों ने रामराज को धुलाई का काम करने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर रामराज ने पार्किंग में खड़ी 15 कारों पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें रामराज कारों पर तेजाब डालते हुए दिखा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रामराज को किसी ने तेजाब दिया था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वह तेजाब कहां से लाया था और इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं।