फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा की हवा में सुधार: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट; घटा प्रदूषण

Sat, 16 Sep 2023 07:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

दिल्ली से सटे नोएडा शहर में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट के साथ एक्यूआई में भी सुधार हो गया है। तेज और मध्यम बारिश होने से शाम तक मौसम काफी खुशनुमा हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन
नोएडा में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो दिनों से मौसम में हुए बदलाव के कारण शहर में बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद आसमान साफ हो गया। शाम चार बजे फिर से आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। 

विज्ञापन

तेज और मध्यम बारिश होने से शाम तक मौसम काफी खुशनुमा हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार देखने को मिला। नोएडा शहर हल्के ग्रीन जोन से निकल डार्क ग्रीन जोन में शामिल हो गया। जिसका एक्यूआई 62 दर्ज किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 174 दर्ज किया जो कॉडरेट श्रेणी में रहा।

दरअसल, दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जहां दैनिक कामकाजी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी दी है। बारिश के कारण तापमान लुढकता नजर आया और वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी बेहतरी देखने को मिला। शहर के सेक्टर-एक क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता सबसे अच्छी (58) देखने को मिली। सेक्टर-125 में वायु गुणवत्ता सूचकांक 65 और सेक्टर-116 में 61 दर्ज की गई जो ग्रीन जोन में शामिल रहा। 
विज्ञापन

इन आंकड़ों को देखा जाए तो जिन क्षेत्रों की हवा की गुणवत्ता सबसे खराब स्थिति में होती थी, उस क्षेत्र में बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता सबसे स्वच्छ दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को 2.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। संभावना जताई जा रही है कि रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें