फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रुपये के चक्कर में खाते से उड़े आठ लाख: वाशिंग मशीन की रिपेयरिंग के नाम पर ठगी, एक लिंक से हुआ फ्रॉड

Sat, 16 Sep 2023 07:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के पटौदी इलाके में वाशिंग मशीन की रिपेयरिंग के नाम पर एक महिला से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानेसर थाना क्षेत्र में कंपनी के सर्विस सेंटर पर वाशिंग मशीन की रिपेयरिंग करने के नाम पर महिला से 8 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नरवाना जींद की रहने वाली जूली ने पुलिस को दी। शिकायत में कहा कि उनकी वाशिंग मशीन खराब हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने वर्लपूल कंपनी के सर्विस सेंटर का ऑनलाइन नंबर निकाला। कॉल करने के बाद कथित कंपनी के अधिकारी ने उनसे 5 रुपये की पेमेंट करने के लिए कहा। 
विज्ञापन

आरोप है कि पांच रुपये की पेमेंट करने के बाद आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेजा। जिसके बाद उनके फोन को हैक कर लिया और उनके बैंक खाते से तीन ट्रांजेक्शन के जरिए 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि यह रुपये एयू स्मॉल बैंक के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें