नोएडा पुलिस ने सीटेट सॉल्वर गैंग के 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : ट्विटर
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में फर्जीवाड़ा या धोखाधड़ी कर परीक्षा देने वाले सॉल्वर गैंग का गुरुवार को नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नोएडा की सेक्टर 58 कोतवाली पुलिस ने बताया कि फर्जीवाड़ा कर सीटेट परीक्षा देने वाले गिरोह के 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से तीन लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, प्रिंटर, पांच कारें व 36,000 रुपये नगद तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों के 50 प्रवेश पत्र बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।