फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठक-ठक गैंग का सरगना गिरफ्तार: गूगल मैप की लेता मदद, नोएडा में गाड़ियों को ऐसे बनाता निशाना; पढ़ें पूरा मामला

Sat, 28 Sep 2024 06:32 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से - गैंगस्टर एक्ट में वांछित ठक-ठक गिरोह का सरगना गिरफ्तार किया है। बदमाश की निशानदेही पर ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों में चोरी के दस लैपटॉप बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूगल मैप के जरिये जाम वाली लोकेशन पर जाकर जाम में खड़ी गाड़ियों के अंदर से लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चुराने वाले ठक-ठक गिरोह के सरगना को सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने शनिवार को अपने शिकंजे में ले लिया है। 

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर दस लैपटॉप भी बरामद किए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 40 मुकदमें दर्ज हैं। बता दें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसके चलते पुलिस ने आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। 

डीसीपी नोएडा ने सरगना को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम भी दिया है। अभिषेक के साथी गंगेश ने भी शहर में कई वारदात की है और अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। आपको बता दें कि नोएडा के अलावा भी आरोपी ने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के आंबेडकरनगर का रहने वाला अभिषेक उर्फ विक्रम ठक-ठक गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके दस साथियों को नोएडा पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। कई बार काफी नजदीक पहुंचने के बावजूद अभिषेक की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। शहर में सिलसिलेवार तरीके से वारदात करने के कारण नोएडा पुलिस उसपर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही थी उसी दौरान दिल्ली पुलिस के सहयोग से अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपी ने चोरी के लैपटॉप को एफएनजी सर्विस रोड के पास ग्रीन बेल्ट में छिपा कर रखे थे। पुलिस के अनुसार जो भी कार बाजार या अन्य स्थानों पर खड़ी होती थी आरोपी और उसके गिरोह के सदस्य उसमें पहले झांक कर देखते थे, कि अंदर कोई सामान जैसे लैपटॉप रखा है या नहीं। इसके बाद आरोपी पांच के सिक्के, गुलेल और छर्रे की मदद से महज पांच सेकेंड में कार का शीशा तोड़ देता था। इसके बाद उसमें रखा सामान चोरी कर फरार हो जाता था। अभिषेक के अन्य साथी उस लैपटॉप को बेचकर मिले पैसे आपस में बांट लेते थे।

ऐसे करते हैं वारदात
आरोपी गूगल से यह पता कर लेता था कि सुबह और शाम के समय शहर में किस जगह पर ज्यादा जाम लगता है। वह वहीं पर अपने साथियों को भेज देता था। जाम लगने की जानकारी होते ही वह भी मौके पर पहुंचता था और पलक झपकते ही कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लेता था।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से की अपील
एसीपी ट्विंकल जैन ने लोगों से अपील की है कि जब भी पार्किंग व अन्य इलाकों में अपनी कार खड़ी कर जाएं तो अपनी कीमती सामान या तो सीट के नीचे रखें या फिर कार की डिग्गी में रख दें। ऐसे में आप बड़ी वारदात होने से बच चाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें