फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को दी ऐसी मौत: हत्या के बाद कमरा बंद करके भागा पति, दरवाजा खुलते ही सन्न रह गए लोग; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 27 Sep 2024 04:24 PM IST
आकाश दुबे माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

दंपती के कमरे के बगल में रहने वाले शख्स को बदबू आई तब उसे शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर के सलारपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और कमरा बंद करके भाग गया। पड़ोसी को जब मृतका के शव से बदबू आई तब इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी आनंद नोएडा के सलारपुर गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता है। आनंद मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार दोपहर बाद आनंद के कमरे के बगल में रहने वाले शख्स को बदबू आई तब उसे शक हुआ और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम पहुंची और दरवाजा खोला तो आनंद की पत्नी का शव कमरे में पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन

नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की है। मौके से पति फरार है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है और इसके लिए एक टीम मध्य प्रदेश भेजी गई है। आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें