राष्ट्रपति की बेटी का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर ट्वीट करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राष्ट्रपति की बेटी का ट्विटर अकाउंट बनाकर एक सोसायटी के फ्लैट में अवैध हुक्का बार संचालित होने की झूठी सूचना दी थी।
निंबस सोसाइटी निवासी आरोपी इंजीनियर शैलेंद्र शुक्ला को ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शैलेंद्र ने कुछ दिन पहले फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर झूठा ट्वीट किया था। उसने निंबस सोसाइटी के फ्लैट में अवैध हुक्का बार चलने की सूचना दी थी।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल बरामद हुए। जांच में पता चला है कि आरोपी ने फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया है।