फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: रेस्तरां में बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब, मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 11:13 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सोमवार को सर्च अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, क्षेत्र-6 एवं प्रवर्तन मेरठ के आबकारी निरीक्षक के साथ ‘द फ्लाईंग डचमैन रेस्तरां’ सेक्टर-63 नोएडा पर छापा मारा। यहां बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी।
विज्ञापन
शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक रेस्तरां में बिना लाइसेंस शराब परोसने का खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने सोमवार को संयुक्त अभियान में 17 बोतल विदेशी शराब व 56 बीयर कैन बरामद की हैं। टीम ने मैनेजर गौरव पांडेय और प्रणय मनराल को गिरफ्तार किया है। वहीं रेस्तरां मालिक योगेश शर्मा एवं सुनील कुमार समेत राजेंद्र सिंह, कहर सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-60 और धोखाधड़ी के अंतर्गत थाना-फेस-3 में केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


सोमवार को सर्च अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, क्षेत्र-6 एवं प्रवर्तन मेरठ के आबकारी निरीक्षक के साथ ‘द फ्लाईंग डचमैन रेस्तरां’ सेक्टर-63 नोएडा पर छापा मारा। यहां बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। रेस्तरां से 17 बोतल विदेशी शराब एवं 56 बीयर कैन बरामद की गईं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने जिला के ऐसे समस्त रेस्तरां संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है। बिना लाइसेंस के कोई भी अवैध रूप से शराब परोसने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें