इस अवसर पर नियोजक प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के द्वारा नोएडा क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी तथा अस्पताल की कमी का उल्लेख विशेष तौर पर किया गया, जिसके कारण कर्मचारी व उनके आश्रित जनों को चिकित्सा लाभ मिलने में होने वाली देरी के समाधान हेतु सुझाव दिया गया।
कर्मचारी राज्य बीमा योजना के प्रारंभ दिवस के अवसर पर दिनाक 24 फरवरी को नोएडा सेक्टर-57 स्थित उप क्षेत्रीय कार्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नियोजक प्रतिनिधि व कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
शिविर के दौरान निगम के अधिकारियों द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा योजना, मिलने वाले हितलाभ, पात्रता शर्तें तथा नियम प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। निगम की ओर से मुख्यतः आरके कैम, अपर आयुक्त उत्तर प्रदेश, पीएन बोइपी उप निदेशक (प्रभारी), उपक्षेत्रीय कार्यालय नोएडा, नरेश दहपिया सहायक निदेशक जन संपर्क और विनोद नागपाल, सहायक निदेशक द्वारा प्रतिभागी कर्मचारी व नियोजकों की जानकारी मांगी गई और उनके प्रतिउत्तर दिए।