फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट हादसा: सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा नेफोवा, सीईओ नोएडा ने कहा- मालिक और बिल्डर लें लिफ्टों का जायजा

Fri, 15 Sep 2023 09:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने लिफ्ट हादसा मामले में लिफ्टों का जायजा लेने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, नेफोवा ने मामले को सुप्रीम कोर्ट में उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम्रपाली की निर्माणाधीन परियोजना ड्रीम वैली फेज-2 में लिफ्ट हादसे में चार श्रमिकों की मौत की घटना पर नेफोवा (नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन) ने चिंता जाहिर की है। आम्रपाली मामले की 18 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस मसले को उठाया जाएगा। वहीं, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नोएडा क्षेत्र के सभी बिल्डरों और अपार्टमेंट मालिक एसोसिएशनों को अपने मकानों में लिफ्टों का जायजा लेने और लिफ्टों की सर्विसिंग कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




नेफोवा सदस्य दीपांकर कुमार ने बताया कि संगठन काफी समय से लिफ्ट एक्ट के पारित करने की मांग करता आया है। 2018 से ही लिफ्ट एक्ट का मसौदा बनकर तैयार है, लेकिन पारित नहीं हो पाया। इसे लेकर मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। अब एक बार फिर खरीददार मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें