सिग्मा सेक्टर के होटल में पड़ताल के लिए पहले पुलिस ने दो सादा कपड़े पहने पुलिसकर्मियों को भेजा। दोनों पुलिसकर्मी दर्शक बनकर बैठ गए। इस दौरान शराब पार्टी के साथ अर्धनग्न हालात में लड़कियां मुजरा-डांस करती दिखीं। वहीं, मौके पर मौजूद लोग उन पर नोट उड़ा रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज दी।
पकड़े गए लोगों को छुड़ाने को लगा जमावड़ा, घनघनाए फोन
पुलिस के आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने आने के बाद से ही उन्हें छुड़ाने आने वालों का जमावड़ा लग गया। अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। थाने पहुंचे जिले के विभिन्न कस्बे रबूपुरा, दनकौर, ककोड़ आदि के लोग थे। बताया गया है कि पकड़े गए कई लोग पेंट्स की दुकान चलाते हैं। उन्हें एक कंपनी ने नववर्ष की पार्टी दी थी। मीटिंग के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसी वितरक को पार्टी के लिए रुपये दिए। इसके बाद उसने रुकने आदि की व्यवस्था की थी।