फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल से नाम बदलकर छुपा हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। क्राइम ब्रांच और बिसरख कोतवाली पुलिस ने लूट व हत्या के बाद 14 वर्ष से नाम बदलकर रह रहे कानपुर निवासी आरोपी सौरभ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2007 में कानपुर में चालक की हत्या कर उसकी क्वालिस कार लूट ली थी। इसके बाद नाम बदलकर गाजियाबाद आदि स्थानों पर रहने लगा। पुलिस ने इसके कब्जे से फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, मोबाइल आदि सामान बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरारी के दौरान तीन बार विदेश यात्रा भी कर चुका है।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम ब्रांच इलामारन के अनुसार, कानपुर के थाना कल्याणपुर में वर्ष 2007 में एक व्यक्ति की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी।
मामले में सौरभ निवासी शिव नगर मसवानपुर थाना कल्याणपुर का नाम सामने आने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार था। आरोपी के बारे में जिला पुलिस को अहम जानकारी हुई। इसके बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चार मूर्ति के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से बचने के लिए उसने नाम-पता बदलकर पासपोर्ट बनवा लिया था। अभियुक्त ने नाम आनंद पी श्रीवास्तव व पता मीडिया एंकलेव सेक्टर-6 वैशाली गाजियाबाद बता रखा था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छुपकर रहने के दौरान आरोपी ने कहीं और वारदात तो नहीं की। आरोपी के विदेश जाने के मकसद और उससे जुड़े रहे व्यक्तियों की भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
साइबर ठगों ने कार्ड ऑनलाइन भुगतान कर एक लाख उड़ाए
साइबर ठग लगातार नए तरीकों से लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ा रहे हैं। इसी तरह से ठगों ने एक शख्स के डेबिट कार्ड से एक लाख रुपये का अमेजन पे कर खाता खाली कर दिया। वहीं, दूसरे शख्स के खाते से स्वास्थ्य बीमा व लोन के नाम पर 44 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर-24 और सेक्टर-49 कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-12 के डब्ल्यू ब्लॉक में रहने वाले विशाल अरोड़ा ने शिकायत की है कि सात जुलाई को घर पर सो रहे थे।
विज्ञापन

तड़के 3:55 से 4 बजे के बीच उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत कार्ड ब्लॉक कराया। जब इस बारे में उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि किसी ने उनके खाते से एक लाख रुपये का अमेजन पे किया है। वहीं, दूसरा मामला बरौला का है। बरौला निवासी मिथुन शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ दिन पहले उनके पास एक फोन आया था। कॉलर ने बताया कि उनका लोन पास हो गया और इसके लिए स्वास्थ्य बीमा कराना होगा। जब उन्होंने मना किया और फोन रखा, तब तक उनके खाते से 44 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें