फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2024: सांसद महेश शर्मा बोले- शिष्य को अपने से ज्यादा सफल देखना चाहते हैं शिक्षक

Sun, 08 Sep 2024 08:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही है जो अपने शिष्य को अपने से भी ज्यादा सफल होते देखना चाहता है।
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2024 कार्यक्रम के दौरान गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा संबोधित क - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक आने वाले भविष्य के निर्माता हैं। आज जब हम मानव कल्याण व मूल्यों के निर्माण की बात करते हैं तो इसका कार्य शिक्षक कर रहे हैं। शिक्षक भारत के गौरव हैं।

विज्ञापन


एमिटी यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित समारोह में डॉ. महेश शर्मा ने कहा, माता-पिता के बाद शिक्षक ही है जो अपने शिष्य को अपने से भी ज्यादा सफल होते देखना चाहता है। राजनीति और व्यापारी वर्ग के लोग यहां बैठे हैं, वह बुरा न मानें, वह भी यह नहीं चाहते होंगे कि उनका कोई अधीनस्थ उनसे आगे बढ़े। आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री भी कहीं गए हैं और उनके शिक्षक अगर कहीं मंच पर हैं तो उनके पैर छूते हैं।

शिक्षक देने वाले हैं। वह कुछ दे रहे हैं। मैं भी शिक्षक का पुत्र हूं। जब मेरे पिता दुनिया से गए तो एक बात कह कर गए कि बेटा याद रखना कि तुम एक शिक्षक के बेटे हो। कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो, अधिकारी, नेता, मंत्री कोई हो उसकी नींव का निर्माण करने वाला शिक्षक ही है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राजनीतिक जीवन में सम्मान की बेदाग सफेद चादर अपने साथ रखी। वह हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलेगी। अमर उजाला परिवार की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम अनूठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने पढ़ा लोकतंत्र का पाठ, सीखी भागीदारी
अमर उजाला शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने वाले नोएडा, ग्रेनो और गाजियाबाद के शिक्षकों का स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने उत्साह बढ़ाया। कहा, इस कार्यक्रम से बच्चों ने लोकतंत्र में भागीदारी को करीब से समझा। इससे शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। बच्चों को और जिम्मेदारी से पढ़ाना होगा ताकि बच्चों के प्रिय बन सकें। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान की गरिमा को उच्च स्तर पर ले जाना होगा।

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल व सीबीएसई कॉर्डिनेटर रेनू सिंह ने कहा, इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। खास बात यह है कि मतदान के जरिये छात्रों ने प्रिय शिक्षक को चुना। साथ ही मतदान की प्रक्रिया के बारे में भी जान पाए। भारतीय आदर्श वैदिक कन्या इंटर कॉलेज तिलपता की प्रिंसिपल अमरेश चपराना ने कहा, अमर उजाला का यह प्रयास अच्छा है। आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। भव्य आयोजन के लिए अमर उजाला को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। 

एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी के प्रिंसिपल विजय पाल सिंह ने कहा, समारोह भव्य और व्यवस्थित रहा। विजेता शिक्षकों के बैठने से लेकर पुरस्कार वितरण में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। अमर उजाला ने शिक्षकों के साथ-साथ स्कूलों को भी भव्य मंच उपलब्ध कराया है। जेवर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल यशवंत बिंद ने कहा कि छात्र जीवन से ही अमर उजाला पढ़ रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुनने की प्रक्रिया से बच्चों को लोकतंत्र का महत्व समझने में मदद मिलेगी। 

कंपोजिट स्कूल गिझौड़ की प्रिंसिपल ने कहा, शिक्षक काफी मेहनत करते हैं। इस तरह के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है। वहीं, इंडियन नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल वीके गुप्ता ने कहा, यह कार्यक्रम शिक्षकों के लिए अच्छी पहल है। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मोदी नगर के प्रिंसिपल डॉ. अंशु सिंह ने कहा कि मंच पर सम्मान मिलना सभी शिक्षकों के लिए गर्व का पल है। शिक्षकों का जोश और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें