फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेटी के साथ मां भी बनीं खिलाड़ी, दिखाया टीटी में कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बेटी के साथ मां भी बनीं खिलाड़ी, दिखाया टीटी में कमाल
- ओपन महिला वर्ग की सेमीफाइनल में भिड़ी श्वेता और शैंकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बेटी के टेबल टेनिस प्रशिक्षण के दौरान वेटिंग टाइम का उपयोग कर महिलाओं ने भी रैकेट से किस्मत आजमाया और एक बेहतरीन खिलाड़ी बनकर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी तरह श्वेता व शैंकी कौशिक ने द्वितीय वेटरन एंड ओपन एनसीआर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भागीदारी करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन

सेक्टर-105 स्थित फॉर्च्यून स्कूल में संचालित अलाइड टेबल टेनिस अकादमी ने रविवार को द्वितीय ओपन एनसीआर वेटरन, ओपन एंड कारपोरेट श्रेणी की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया। करीब 150 से अधिक खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता के महिला ओपन वर्ग में भागीदारी करने वाले सेक्टर-107 निवासी श्वेता ने बताया, उनकी बेटी अलाइड टेबल टेनिस अकादमी में अभ्यास करने आती है। उनकी सास, नदद, ससुर, पति सभी लोग टेबल टेनिस खेलते हैं। परिवार के रुझान और बेटी के प्रशिक्षण के दौरान वेटिंग टाइम में अभ्यास करना शुरू किया। इसके बदौलत आज ओपन कैटेगरी की सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही। इसी तरह से सेक्टर-108 निवासी शैंकी कौशिक ने बताया, वह स्कूल से ही टेबल टेनिस खेलती थीं। नेशनल में दो बार प्रतिभाग किया। एक बार उप विजेता रहीं। शादी के बाद करीब दस साल तक वह टेबल टेनिस से दूर रहीं। बेटी को टेबल टेनिस की अकादमी में लाने के दौरान फिर से उनके अंदर एक खिलाड़ी जाग गया। इसके कारण वह दोबारा टेनिस की राह पर चल पड़ी। यहां महिला वर्ग की ओपन कैटेगरी में उन्होंने सेमीफाइनल तक सफर तय किया। इस तरह की अन्य महिला खिलाड़ी नेहा, स्निगधा समेत ने भी इस श्रेणी में प्रतिभाग किया, उन्होंने दोबारा टेबल टेनिस की राह पकड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें