दिल्ली से सटे नोएडा में उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। शहर के 84 चौराहे पर 1065 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। दिसंबर तक तीन चरण में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना पर 64 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
पहले चरण का काम अंतिम चरण में है। इसके तहत 20 चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जा रहा है। दूसरे चरण के तहत 32 चौराहे पर कैमरे लगाए जाएंगे। तीसरे चरण में बाकी बचे 32 चौराहे पर कैमरे लगाए जाएंगे।