फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में मिलावटी शराब का जखीरा, शराब तस्करों के मिले शव

विज्ञापन
कासना औद्योगिक क्षेत्र में पकड़ी शराब की अवैध फैक्ट्री। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
फैक्टरी में मिलावटी शराब का जखीरा, शराब तस्करों के मिले शव
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा/बुलंदशहर। कासना थाना क्षेत्र के साइट-5 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में रविवार देर शाम बुलंदशहर शराब कांड के वांछित आरोपी और उसके साथी संतोष का शव बरामद हुआ। मौके से 36 पेटी मिलावटी शराब, भारी मात्रा में ढक्कन, रेपर, कई केन और एक केन में बची खुली शराब बरामद हुई। मृतकों की पहचान बुलंदशहर कोतवाली देहात के बूचानगर निवासी प्रदीप और उसके साथी गंगावली अगौता निवासी संतोष पंडित के रूप में हुई। आशंका है कि दोनों की मौत भी जहरीली शराब पीने के कारण ही हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बुलंदशहर पुलिस की सूचना पर गौतमबुद्घ नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि इस फैक्टरी को कॉस्मेटिक्स का सामान बनाने के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर लिया गया था। आरोपियों ने दो जनवरी को यहां शिफ्ट किया था। फिलहाल डीलर व फैक्टरी मालिक से पूछताछ की जा रही है।
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी कुलदीप, यादराम और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। कुलदीप को पुलिस शुक्रवार देर शाम दिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी थी। जांच के दौरान बुलंदशहर पुलिस के संज्ञान में सामने आया कि जीतगढ़ी में मौत का कारण बनी जहरीली शराब नोएडा क्षेत्र से आई थी। रविवार देर शाम सीओ सिकंदराबाद, नम्रता श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस कासना थाना क्षेत्र के साइट-5 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में पहुंची। फैक्टरी दिल्ली निवासी सुरेंद्र की बताई गई है। मौके पर भारी मात्रा में शराब और पैकिंग का सामान मिलने के अलावा दो शव मिले। एक शव फैक्टरी के अंदर बिस्तर पर और दूसरा बाथरूम के पास मिला। पुलिस ने फैक्टरी को सील कर दिया और शवों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सिकंदराबाद पुलिस ने कासना थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में दबिश दी। मौके से दो शव बरामद हुए हैं। एक शव शराब कांड में वांछित प्रदीप का है, जो कि तस्कर और माफिया रिंकू का फुफेरा भाई है। जबकि दूसरा शव संतोष पंडित नाम के व्यक्ति का है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
संतोष कुमार सिंह , एसएसपी बुलंदशहर
डीलर के माध्यम से दिल्ली निवासी की फैक्टरी को कॉस्मेटिक्स का काम करने के लिए 25 हजार रुपये किराये पर एग्रीमेंट के आधार पर लिया था। दो जनवरी को कास्मेटिक्स के काम में आने वाली मशीन भी रखी गई थी। डीलर व मालिक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा जोन
हालत बिगड़ने पर जिम्स में भर्ती हुआ था आरोपियों का साथी : डीसीपी
प्रदीप का एक साथी कालू जहरीली शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने पर शनिवार को जिम्स में भर्ती कराया गया था। होश में आने पर पूछताछ में बताया कि उसके दो साथी कासना स्थित फैक्टरी में मृत पड़े हैं। प्रदीप और कालू दोनों बुलंदशहर पुलिस के वांछित हैं। मुख्य आरोपी ने मिंकू उर्फ चंद्रभान व फैक्टरी मालिक में किराये का एग्रीमेंट हुआ था। पैकिंग पर बार कोड मुजफ्फरनगर के हैं। इससे पता चला कि शराब वहीं आपूर्ति की जानी थी।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें