फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित लोटस विला सोसाइटी के एक फ्लैट में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीन नामजद दोस्तों समेत चार पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर वारदात की पड़ताल और नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि रविवार रात उन्हें लोटस विला सोसाइटी के फ्लैट में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पड़ताल की गई तो शव की पहचान सूरजपुर कस्बा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक पवन उर्फ जस्सी के रूप में हुई। फ्लैट में पहले सूरजपुर में तैनात रहे दरोगा रामचंद्र किराये पर रहते थे। उनका तबादला फेज-2 थाने में हो गया था। इसके बाद उन्होंने फ्लैट की चाबी मेडिकल स्टोर संचालक को दे दी थी।
पवन कुछ दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ राजस्थान घूमने के लिए गए थे। वहां से आने के बाद पवन व उसके तीन दोस्तों दीपू, मोनू व कुलदीप ने फ्लैट में साथ बैठकर पार्टी की थी। आशंका है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया और इसी दौरान गोली मारकर पवन की हत्या कर दी गई। पवन के भाई ने तीनों दोस्तों को नामजद कर चार पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खराब मिले सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने घटना की पड़ताल की तो सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। इसके चलते पुलिस अन्य तरीकों से हत्या की जांच और कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस फरार नामजद दोस्तों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोस्तों से पूछताछ के बाद वारदात का खुलासा हो जाएगा।
फ्लैट में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक के भाई की तहरीर पर उसके दोस्तों पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और नामजदों की तलाश की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- हरीश चंद्र, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें