फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल में संपत्ति में करीब 13 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

मनोज तिवारी के पास पांच व पत्नी के पास हैं तीन कारें
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी की संपत्ति में पांच वर्षों में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को चुनावी हलफनामे में उन्होंने चल और अचल संपत्ति 28,02,79,037 रुपये बताई है। इसमें 10,50,79,037 रुपये की चल संपत्ति व 17,52,00,000 रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन

साल 2019 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने कुल संपत्ति 24,28,17,031 बताई थी, जबकि उन पर 1,36,18,755 का कर्ज भी था। उनके पास 8,64,11,031 की चल संपत्ति थी तो 15,76,56,000 करोड़ की अचल संपत्ति थी। उन पर दो मामले में लंबित हैं। उन्होंने आमदनी का जरिया एक्टिंग, विज्ञापन, मॉडलिंग से होने वाली कमाई को बताया है। उनके पास बिहार के कैमूर में तीन कृषि भूमि और मुंबई, दिल्ली व वाराणसी में आवासीय संपत्ति है। इसके अलावा पांच कारें हैं। इनकी कीमत वर्तमान में 19.50 लाख रुपये हैं। इनमें ऑडी क्यू 7, मर्सिडीज बेंज, फॉर्च्यूनर, होंडा सिटी और इनोवा शामिल है। जबकि पत्नी के पास भी तीन कारें हैं। इनकी 30.38 लाख रुपये हैं। पत्नी के पास 1,21,62,564 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 3,50,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है। मनोज तिवारी के पास 155 ग्राम सोने के आभूषण हैं जिनकी कीमत 10.50 लाख रुपये है, जबकि पत्नी के पास 265 ग्राम सोने के आभूषण हैं जिनकी कीमत 18.65 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें