फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Fire: नोएडा में कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं; दमकलकर्मी काबू पाने में जुटे

Sat, 15 Jun 2024 01:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर 67 स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इसकी बगल की फैक्टरी में भी आग लगी है।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर 67 स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इसकी बगल की फैक्टरी में भी आग लगी है। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दमकल की चार गाड़िया मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 67 की दो कंपनियों में आग लगी है। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी और फेस तीन थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग का दायरा कम हो रहा है। अंदर लाखों रुपए का सामान जलकर राख होने की बात कही जा रही है। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि, आग बुझाने के बाद ही आग लगने का मुख्य कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें