मौके पर करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस ने आयोजकों से पूछताछ की। पुलिस ने स्टार्टअप कंपनियों के युवाओं से शिकायत देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आयोजकों की ओर से दावे के अनुसार स्टार्टअप कंपनियों के पंजीकरण के लिए जमा पैसे वापस किए जाएंगे।
सात हजार रुपये से लेकर कई-कई लाख लगाए
स्टार्टअप कंपनियां शुरू करने वाले युवाओं का कहना है कि अलग-अलग वर्ग में शुरुआत पंजीकरण 7000 रुपये के अलावा एक्र में स्टॉल लगाने को फीस 1 से 15 लाख रुपये तक लिए गए। इसके अलावा लोगों के आने-जाने का किराया होटल में तीन दिन रुकने का किराया भी गया।
1000 से अधिक स्टार्टअप कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे
विश्व स्टार्टअप सम्मेलन में निवेश हासिल करने की उम्मीद में हैदराबाद कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, गुरुग्राम, भोपाल, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत देशभर कई शहरों से 1000 से अधिक स्टार्टअप कंपनियों के युवा आए थे। जिन्होंने निराशा जताई।